Himachal Panchayat Chunav 2026: 56 लाख मतदाताओं के लिए जल्द शुरू होगा मतदान, चुनावी तैयारियां पूरी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के संकेत दे दिए हैं। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 28 फरवरी से पहले मतदान रोस्टर को फाइनल किया जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान बजट सत्र के बाद किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव 30 अप्रैल से पहले संपन्न होना चाहिए, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल महीने में मतदान होगा। चुनाव में स्कूलों का उपयोग पोलिंग सेंटर के रूप में बोर्ड परीक्षाओं के बाद किया जाएगा।

बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि प्रदेश में नई पंचायतों के गठन के प्रस्ताव हैं, जिसके लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता होगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार लगभग 50 नई पंचायतों के गठन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगने की तैयारी कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में इस चुनाव में कुल 56 लाख मतदाता मतदान करेंगे। प्रदेशभर में 22 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे और लगभग 35 हजार कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। चुनाव में 3577 पंचायतों और 71 शहरी निकायों में मतदान कराना है। अब तक 3 करोड़ बैलेट पेपर छापे जा चुके हैं।

मौजूदा कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासन द्वारा प्रशासकों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं देने का निर्णय लिया है। इससे पहले आपदा के कारण चुनाव में देरी का हवाला दिया गया था। अब प्रदेश की निगाहें पंचायत चुनाव की तारीखों पर टिकी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।

Kangra: शाहपुर में पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन, आचार्यों को दिए राष्ट्र निर्माण और शिक्षा से जुड़े अहम संदेश

शाहपुर में आयोजित पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान आचार्यों को राष्ट्रवाद, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।