Baijnath: यहां भगवान शिव नहीं भूले अपने परम भक्त रावण की भक्ति, दशहरे के दिन नहीं जलता पुतला

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ अपनी भगवान भोलेनाथ के मंदिर और खीर गंगा घाट के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यहां लंकापति रावण का एक मंदिर और कुंड भी है। ऐसा माना जाता है कि रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने दसों सिरों की बलि इसी कुंड में दी थी। भले ही दुनिया रावण को भूल चुकी हो, पर भगवान शिव आज भी अपने इस परम भक्त की भक्ति को याद रखते हैं।

Advertise Here – Contact for Advertisement

बैजनाथ देश का एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां दशहरे के दिन रावण का पुतला नहीं जलाया जाता। कहा जाता है कि जो कोई भी यहां रावण का पुतला जलाने की कोशिश करता है, उसकी मृत्यु हो जाती है। 1965 में एक स्थानीय भजन मंडली ने रावण का पुतला जलाने की प्रथा शुरू की, लेकिन उनके अध्यक्ष की मौत हो गई और अन्य सदस्यों के परिवार पर विपत्तियां आईं। इसके बाद बैजनाथ में दशहरे का पर्व मनाना बंद कर दिया गया। पास के पपरोला गांव में भी यह प्रथा कुछ समय तक चली, लेकिन वहां भी बंद हो गई।

बैजनाथ की एक और विचित्र बात यह है कि यहां कोई सुनार की दुकान नहीं है। जिन्होंने कोशिश की, उनका कारोबार असफल रहा या सोना काला पड़ गया। दो बार प्रयास के बाद अब कोई भी यहां सुनार की दुकान खोलने का साहस नहीं करता।

मंदिर के पुजारी सुरेंद्र आचार्य के अनुसार, बैजनाथ रावण की तपोस्थली है, और यही कारण है कि यहां रावण का पुतला जलाने पर गंभीर परिणाम होते हैं। इस परंपरा का सम्मान करते हुए बैजनाथ में दशहरा बिना रावण दहन के मनाया जाता है।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत बाईपास पर सर्विस लेन की मांग ने पकड़ा जोर, 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा; कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज...

रैत बाईपास पर सर्विस लेन निर्माण की मांग NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के सामने रखी गई। इससे रैत, बसनूर और नौशहरा की 4,000 से अधिक आबादी को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के बाद अब फोरलेन ने बढ़ाई प्रभावित परिवारों की चिंता, नए घर भी उजड़ने का डर; 8 पंचायतों ने PM...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित 8 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने फोरलेन की प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। नए मकान बना चुके विस्थापित परिवारों को दोबारा उजड़ने का डर सता रहा है।

Kangra: कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में शानदार प्रदर्शन, डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम;...

धर्मशाला में दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सांसद निधि के लंबित कार्यों की स्थिति एक सप्ताह में स्पष्ट करने के निर्देश दिए। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 15 दिन बाद फिर विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

LPG रिफिल बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगली बुकिंग का मौका; ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

कुल्लू में घरेलू एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियम बदल गए हैं। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पिछली रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी के 25 दिन बाद अगली रिफिल बुक कर सकेंगे।