Kangra: अवैध खनन माफिया पर नूरपुर पुलिस का शिकंजा और कसा, एक ही अभियान में 5 वाहन जब्त

Date:

--Advertisement--

नूरपुर जिला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखी है। इसी कड़ी में 19 जनवरी की रात और 20 जनवरी को दिन के समय पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे कुल पांच वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नूरपुर, ज्वाली, रैहन और इंदौरा क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध खनन माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार ट्रैक्टर और एक टिप्पर को मौके पर ही कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने जब्त किए गए सभी पांच वाहनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत चालान कर दिए हैं। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए चालान माननीय अदालत में भेजे जा रहे हैं।

नूरपुर जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की अवैध लूट को रोका जा सके।

नूरपुर जिला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए लगातार कार्रवाई जारी रखी है। इसी कड़ी में 19 जनवरी की रात और 20 जनवरी को दिन के समय पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रहे कुल पांच वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नूरपुर, ज्वाली, रैहन और इंदौरा क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध खनन माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार ट्रैक्टर और एक टिप्पर को मौके पर ही कब्जे में ले लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दरीणी में 4.54 करोड़ का बिजली सब स्टेशन तैयार, 8 पंचायतों के 8600 उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; कम वोल्टेज की समस्या होगी दूर

शाहपुर के धारकंडी क्षेत्र की दरीणी पंचायत में 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बने 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इससे आठ पंचायतों के करीब 8600 उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या दूर होने के साथ बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।