Lahul-Spiti: लाहौल-स्पीति की बेटी ने रचा इतिहास, अंजली कुमारी बनीं बैंक ऑफ बड़ौदा की राजभाषा अधिकारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की मूरिंग पंचायत के क्वांग गांव की अंजली कुमारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अंजली का चयन बैंक ऑफ बड़ौदा में राजभाषा अधिकारी के पद के लिए हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जनजातीय क्षेत्र से निकलकर इस प्रतिष्ठित पद तक पहुंचना स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है।

अंजली कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा लाहौल-स्पीति में ही हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय कुल्लू से पूरी की, जबकि स्नातकोत्तर की शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से प्राप्त की। पढ़ाई में हमेशा उत्कृष्ट रहने वाली अंजली ने वर्ष 2020 में नेट-जेआरएफ परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

शैक्षणिक सफर को आगे बढ़ाते हुए अंजली वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, धर्मशाला से वर्ष 2023 से हिंदी विषय में शोध कर रही हैं। उनके पिता डॉ. अशोक कुमार शर्मा केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में हिंदी विभाग में सह-आचार्य के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता प्रेम देवी गृहिणी हैं।

अपनी इस सफलता पर अंजली कुमारी ने माता-पिता, परिवार के सदस्यों और गुरुजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।