Mandi: पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान बड़ा खुलासा, हरियाणा के तीन युवक 701 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सुंदरनगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान हरियाणा के तीन युवकों को 701 ग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस की टीम ने पुंघ फोरलेन पर नियमित जांच के तहत नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार को शक के आधार पर रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो कार के भीतर छिपाकर रखी गई 701 ग्राम चरस बरामद हुई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को कब्जे में ले लिया और उसमें सवार तीनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान कदम सिंह निवासी डाकघर बसेड़ा, तहसील गोहाना, आशीष निवासी गांव बरोड़ा, तहसील गोहाना और मोहित पुत्र राजेन्द्र निवासी छपरा, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।