Bilaspur: फोरलेन पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, बिलासपुर के युवक की हालत गंभीर

Date:

--Advertisement--

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सड़क पर तकनीकी खराबी के चलते खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार ट्रक चालक चित्र बहादुर, निवासी नेपाल और वर्तमान में चिड़गांव शिमला में रह रहा है। वह ट्रक नंबर HP 64B-4001 में दाड़लाघाट से सीमेंट लोड कर आनंदपुर साहिब की ओर जा रहा था। मंडी-कीरतपुर फोरलेन पर एक निजी होटल से करीब 300 मीटर पहले ट्रक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते ट्रक सड़क पर ही रुक गया।

ट्रक चालक का कहना है कि उसने सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए थे। ट्रक के चारों इंडिकेटर चालू कर दिए गए थे और पीछे से आने वाले वाहनों को सतर्क करने के लिए सेफ्टी रिफ्लेक्टर भी लगाया गया था। इसके अलावा वह खुद भी सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों को लेन बदलने का इशारा कर रहा था।

शिकायत के अनुसार रात करीब 11 बजे मंडी की ओर से एक मोटरसाइकिल नंबर HP 21B-2269 तेज गति से आई। आरोप है कि बाइक चालक ने सड़क पर दिए गए संकेतों को नजरअंदाज किया और सीधे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घायल युवक की पहचान लक्की, निवासी गांव कल्लर, तहसील सदर और जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उसे तत्काल एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यातायात एवं पर्यटन पुलिस थाना भगेड़ में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।