Kullu: विंटर कार्निवाल से पहले मनाली छावनी में तब्दील, ड्रोन से निगरानी और 4 सेक्टरों में बंटी पुलिस व्यवस्था

Date:

--Advertisement--

पर्यटन नगरी मनाली में 20 से 24 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। देश और विदेश से बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मनाली पुलिस ने पूरे शहर को सुरक्षा के लिहाज से चार प्रमुख सेक्टरों में बांट दिया है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर नंबर एक में मनु रंगशाला यानी कलामंच और रामबाग क्षेत्र शामिल किया गया है। सेक्टर नंबर दो में माल रोड, मनु मार्केट, सियाली महादेव मार्केट, मिशन अस्पताल, डायमंड चौक और बस स्टैंड को रखा गया है। वहीं, सेक्टर नंबर तीन में आईबैक्स चौक से पुलिस थाना और गोम्पा रोड क्षेत्र को शामिल किया गया है, जबकि सेक्टर नंबर चार में रामबाग चौक से सर्किट हाउस और ओल्ड मनाली का इलाका आएगा।

विंटर कार्निवाल के दौरान सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए थर्ड और फोर्थ आईआरबीएन की दो रिजर्व टुकड़ियां मनाली पहुंच चुकी हैं। इन टुकड़ियों को स्थानीय पुलिस बल के साथ विशेष रूप से अधिक भीड़ वाले सेक्टर नंबर एक और दो में तैनात किया गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने सभी पुलिस जवानों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने जवानों को अनुशासन बनाए रखने, संयम से ड्यूटी निभाने और पर्यटकों व आम जनता से विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए, साथ ही सतर्कता में कोई ढील न बरतने को कहा।

मुख्य आयोजन स्थल सेक्टर नंबर एक यानी कलामंच क्षेत्र में सुरक्षा के सबसे कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां आने वाले सभी दर्शकों को फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश द्वारों पर जवानों को डीएफएमडी और एचएचएमडी उपकरणों के साथ तैनात किया गया है। इसके साथ ही पूरे आयोजन क्षेत्र पर नजर रखने के लिए ड्रोन सर्विलांस का सहारा लिया जाएगा और कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी। शरारती तत्वों और हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने एक विशेष एंटी गुंडा सेल का गठन भी किया है।

ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मनाली शहर और आसपास के क्षेत्रों को आठ ट्रैफिक बीट में बांटा गया है। इन बीट्स में स्थानीय पुलिस के साथ होमगार्ड के जवानों की भी तैनाती की गई है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। मनाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विंटर कार्निवाल के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और आयोजन को सफल बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।