Kangra: घर से चला रही थी नशे का धंधा, ज्वालामुखी में 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हसोल (चौकाठ) गांव से एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 42 वर्षीय महिला के कब्जे से 152 ग्राम चरस बरामद की है। आरोप है कि महिला पिछले चार से पांच वर्षों से अपने घर से ही नशे का अवैध कारोबार चला रही थी और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रही थी।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि ज्वालामुखी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हसोल गांव निवासी मीरा देवी पत्नी अश्वनी कुमार चरस की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 152 ग्राम चरस और कुछ नकदी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस बीते वर्ष नवंबर माह से महिला की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। महिला काफी समय से पुलिस से बचती आ रही थी, लेकिन शनिवार को पुलिस ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति दिहाड़ी मजदूरी करता है, जबकि महिला पिछले करीब पांच वर्षों से नशे के इस कारोबार में सक्रिय थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला का मायका मंडी जिले में है। आशंका जताई जा रही है कि वह चरस की खेप मंडी से ज्वालामुखी लाती थी और यहां स्थानीय स्तर पर इसकी सप्लाई करती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नशे का मुख्य सप्लायर कौन है और चरस किसे बेची जानी थी। इसके लिए महिला के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस को इस मामले में और भी गिरफ्तारियों की संभावना नजर आ रही है।

चरस के साथ गिरफ्तारी के बाद पुलिस महिला की आर्थिक स्थिति की भी जांच करेगी। पिछले पांच वर्षों में अर्जित की गई संपत्ति और बैंक लेन-देन की पड़ताल की जाएगी। यदि जांच में यह साबित होता है कि संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित की गई है, तो उसे जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने आम जनता और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे के कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो बिना डर पुलिस को सूचित करें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।