Kiratpur-Manali फोरलेन पर दिल दहला देने वाला हादसा, गर्भवती महिला की मौत, 3 घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कैंटर ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। इस हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान लतिका शर्मा पत्नी अमित कुमार, निवासी पुराना बस स्टैंड, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लतिका शर्मा गर्भवती बताई जा रही हैं, जिससे यह हादसा और भी हृदयविदारक बन गया है।

इस दुर्घटना में महिला के पति अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय कृष्ण लाल, निवासी पुराना बस स्टैंड घुमारवीं, जिला बिलासपुर भी घायल हुए हैं। उन्हें भी इलाज के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं कैंटर चालक राजा राम पुत्र बाबू लाल, निवासी लुहना, डाकघर एवं तहसील घटियाली, जिला पालोदी (राजस्थान) को सिविल अस्पताल डैहर भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार कार चालक अपनी बहन को डैहर छोड़कर घुमारवीं लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी पत्नी को उल्टी आने लगी, जिसके चलते उसने कार को सड़क किनारे खड़ा किया। तभी मंडी की ओर से आ रहे कैंटर ने खड़ी कार को टक्कर मार दी और खुद भी सड़क से नीचे जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही यातायात एवं पर्यटन पुलिस थाना भगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा नेता और फुटबॉल संघ अध्यक्ष राकेश चौहान ‘पिंका’ का निधन, सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई; सुबह...

शाहपुर के भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी और जिला कांगड़ा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश चौहान (पिंका) का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। नोन 39 मील स्थित श्मशान घाट में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Kangra: शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान का आकस्मिक निधन, खबर मिलते ही विधायक केवल सिंह पठानिया पहुंचे अस्पताल; आज के सभी कार्यक्रम किए...

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान के आकस्मिक निधन पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने गहरा दुख जताया। निधन की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिमाचल युवा कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 13 पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जानें किस-किस पर गिरी गाज

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने अनुशासनहीनता और संगठन में निष्क्रियता के आरोप में 13 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं।

Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP-NSUI कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत, बैनर-फ्लेक्स फाड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; पुलिस ने दर्ज की क्रॉस...

धर्मशाला कॉलेज में ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच बैनर और फ्लेक्स फाड़ने को लेकर विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कुछ छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।