Himachal: शिमला में युवाओं के लिए बड़ी नौकरी का मौका, महिंद्रा कंपनी में 120 पदों पर होगा सीधा इंटरव्यू

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, स्वराज डिवीजन प्लांट-1 फेस-4, मोहाली (पंजाब) के लिए आईटीआई अप्रेंटिस के 120 पदों को भरने के उद्देश्य से 20 जनवरी 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय शिमला में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पेंटर, फिटर, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, टर्नर या मैकेनिस्ट और डीजल मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई पास उम्मीदवार पात्र होंगे। इसके अलावा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से कम होनी चाहिए और इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज्यूम के साथ 20 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय शिमला में उपस्थित होना होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे घर बैठे eemis.hp.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।