Kangra: नूरपुर की बेटी ने रचा इतिहास, एमसीएम डीएवी स्कूल की छात्रा ने राष्ट्रीय खेल में जीता गोल्ड

Date:

--Advertisement--

एम.सी.एम. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बाघनी (नूरपुर) के लिए यह बेहद गर्व का क्षण है। विद्यालय की छात्रा रीत, जो कक्षा सातवीं में अध्ययनरत हैं, ने डी.ए.वी. राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 12 जनवरी 2026 तक नोएडा में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हुए। छात्रा रीत ने अंडर-14 वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता की हाई जंप स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एम. आर. राणा ने एक प्रेस नोट जारी कर छात्रा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रीत की यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और यह स्कूल में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर खेल प्रशिक्षण का परिणाम है।

विद्यालय के सभी अध्यापकगण और स्कूल परिवार ने रीत को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया कि रीत की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।