Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में लोहड़ी उत्सव का आयोजन, इंटर-हाउस पतंग प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया दम

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में लोहड़ी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह की गरिमा स्कूल के चेयरमैन श्री प्रकाश चंद, प्रधानाचार्य श्री अश्विनी धीमान तथा समस्त स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति से और भी बढ़ गई।

लोहड़ी उत्सव के उपलक्ष्य में स्कूल में इंटर-हाउस पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विजडम हाउस ने पहला स्थान हासिल किया, जिसमें कक्षा 11वीं के आदित्य और प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन किया। कौरज हाउस के प्रेक्षित (कक्षा 11वीं) और प्रेम (कक्षा 10वीं) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्च्यू हाउस के अक्षीत (कक्षा 12वीं) और नितिन (कक्षा 11वीं) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के समापन के बाद पूरे स्कूल परिसर में लोहड़ी का पारंपरिक उत्सव मनाया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच मूंगफली का वितरण किया गया, जिससे आपसी भाईचारे और खुशी का माहौल बना।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अश्विनी धीमान ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं। स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। यह आयोजन स्कूल की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी समान महत्व दिया जाता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर बड़ा फैसला! 28 अक्टूबर तक सोलो उड़ानों पर रोक, जानें टैंडम फ्लाइट को लेकर क्या है आदेश

कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम उड़ानें मौसम अनुकूल होने पर जारी रह सकेंगी।

लाहौल-स्पीति में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से मिली चरस, मंडी के 4 लोग गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति में NH-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया

Kangra: धर्मशाला में 429 खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मेडल विजेताओं के लिए...

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सिरमौर में चिट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.82 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिरमौर के दाड़ो देवरिया में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।