यह क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है कि जीपीएस हथोड़ में कार्यरत अध्यापक श्री हेम राज के पुत्र अभिषेक डोगरा ने भारतीय सेना में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अभिषेक डोगरा वर्ष 2020 में इंडियन आर्मी में भर्ती हुए थे और अपनी सेवा के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर ACC परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने SSB की चुनौतीपूर्ण चयन प्रक्रिया को भी सफलतापूर्वक पार किया। अभिषेक ने ऑल इंडिया स्तर पर 14वीं रैंक हासिल कर सीधे लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन प्राप्त किया है। अब वे भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में अधिकारी प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे।
अभिषेक डोगरा की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता श्री हेम राज एक समर्पित शिक्षक होने के साथ-साथ एक अच्छे गायक भी हैं। बेटे की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। अभिषेक डोगरा की यह उपलब्धि यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!