काज़ा की बेटी छेरिंग कुंती ने बढ़ाया हिमाचल का मान, हिंदुस्तान टाइम्स मोहाली में बनीं डेस्क एडिटर

Date:

--Advertisement--

लाहुल–स्पीति जिले से संबंध रखने वाली छेरिंग कुंती के लिए यह क्षण गर्व और उपलब्धि से भरा है। काज़ा क्षेत्र की रहने वाली छेरिंग कुंती का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स के मोहाली कार्यालय में डेस्क एडिटर पद पर चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से न केवल लाहुल–स्पीति बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर है।

छेरिंग कुंती इससे पहले पॉलिटिकल एनालिस्ट के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव, पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री से जुड़े अहम राजनीतिक मुद्दों पर हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों संस्करणों में सशक्त, तथ्यपरक और प्रभावशाली लेखन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें छह वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें उनकी विश्लेषण क्षमता और लेखन शैली को खास पहचान मिली है।

छेरिंग कुंती की यह उपलब्धि लाहुल–स्पीति जैसे दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्र की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका चयन इस बात का प्रमाण है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल की बेटियां राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की सभी कामना कर रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।