Kangra: रेड जोन पंचायतों में नशे पर बड़ा एक्शन प्लान, प्रशासन ने सख्ती और सामूहिक अभियान के दिए निर्देश

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस जिला के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करने के उद्देश्य से अत्यधिक संवेदनशील रेड जोन पंचायतों बेली महंतान, माजरा और दमताल की नशा निवारण समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अहम बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक नूरपुर, एसडीएम इंदौरा, एसडीपीओ इंदौरा, थाना प्रभारी दमताल सहित संबंधित पंचायतों की नशा निवारण समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

बैठक में बीते तीन सप्ताह के दौरान नशा निवारण समितियों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त कांगड़ा ने समितियों को नियमित बैठकें आयोजित करने, किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत करने और नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय व प्रभावी भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन के साथ-साथ समाज की भागीदारी बेहद जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर ने स्पष्ट किया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्थानीय नशा तस्कर नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि जड़ से नशे के कारोबार को खत्म किया जा सके।

बैठक के दौरान स्थानीय नागरिकों ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुस्तकालय, खेल मैदान और जिम जैसी सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। दमताल पंचायत में खेल मैदान के अधूरे निर्माण कार्य, राजस्व प्रमाण पत्रों से जुड़ी समस्याएं और आंगनवाड़ी केंद्रों में सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे भी उठाए गए। जिला प्रशासन ने इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक का समापन नशा मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन, पुलिस और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों को और मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग पर बड़ा फैसला! 28 अक्टूबर तक सोलो उड़ानों पर रोक, जानें टैंडम फ्लाइट को लेकर क्या है आदेश

कांगड़ा के बीड़-बिलिंग में प्रतिकूल मौसम और हालिया हादसों के मद्देनजर 28 अक्टूबर 2026 तक सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। योग्य पायलटों की निगरानी में टैंडम उड़ानें मौसम अनुकूल होने पर जारी रह सकेंगी।

लाहौल-स्पीति में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान कार से मिली चरस, मंडी के 4 लोग गिरफ्तार

लाहौल-स्पीति में NH-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 17.180 ग्राम चरस बरामद की। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया

Kangra: धर्मशाला में 429 खिलाड़ियों के बीच शुरू हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मेडल विजेताओं के लिए...

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सिरमौर में चिट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.82 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिरमौर के दाड़ो देवरिया में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।