Himachal: HRTC कर्मचारियों को बड़ी राहत, महीनों बाद 10 तारीख से पहले खाते में आया वेतन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम के हजारों कर्मचारियों के लिए इस माह राहत भरी खबर सामने आई है। निगम प्रबंधन ने लंबे समय के बाद कर्मचारियों को महीने की 10 तारीख से पहले वेतन जारी कर दिया है। शुक्रवार शाम तक सभी कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन की राशि जमा हो चुकी थी। बीते कई महीनों से एचआरटीसी कर्मचारी वेतन में लगातार हो रही देरी से परेशान थे। अक्सर वेतन 10 तारीख के बाद मिलता था, जिससे कर्मचारियों को घर खर्च, लोन की किस्त और अन्य आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने वेतन जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रबंधन की पूरी कोशिश है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले। उन्होंने कहा कि वेतन जारी कर दिया गया है और शुक्रवार शाम तक यह कर्मचारियों के खातों में पहुंच चुका है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे हर माह एक तय तारीख को कर्मचारियों को वेतन मिल सके।

पेंशनरों की पेंशन को लेकर अजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि इसके लिए सरकार से मिलने वाली ग्रांट का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही ग्रांट प्राप्त होगी, पेंशन जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में न तो वेतन और न ही पेंशन लंबित है, केवल प्रक्रिया में थोड़ी देरी हो रही है, जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

हालांकि वेतन 10 तारीख से पहले मिलने से कर्मचारियों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन कर्मचारी संगठन अभी भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के राज्य पदाधिकारियों ने मांग की है कि प्रदेश के अन्य विभागों की तरह एचआरटीसी कर्मचारियों को भी हर महीने की 1 तारीख को वेतन दिया जाए। संघ का कहना है कि अधिकांश कर्मचारियों ने बैंक से लोन ले रखा है, जिनकी किस्तें महीने के पहले सप्ताह में कटती हैं। वेतन देरी से मिलने पर खाते में पैसे न होने के कारण किस्त बाउंस होने और डिफॉल्टर बनने का खतरा रहता है। ऐसे में कर्मचारियों के हित में हर महीने की 1 तारीख को वेतन मिलना जरूरी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।