Kullu: हरियाणा युवक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बंजार पुलिस ने 6 आरोपी दबोचे, 14 जनवरी तक रिमांड

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना बंजार के तहत हरियाणा के एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी जिला मंडी की तहसील बालीचौकी के गाड़ागुशैणी गांव के निवासी हैं।

इस मामले में पुलिस ने पहली कार्रवाई 8 जनवरी को की थी, जब मारपीट और हत्या के प्रकरण में तीन आरोपियों टिकम राम (30) पुत्र कपूर सिंह, गोपी चंद (23) पुत्र उत्तम राम और दूर सिंह (26) पुत्र ज्ञान चंद को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 9 जनवरी को पुलिस ने संतोष कुमार (34) पुत्र बाले राम को हिरासत में लिया। वहीं शनिवार को दो अन्य आरोपियों कमलेश (31) पुत्र बहादुर सिंह और लाभ सिंह (43) पुत्र रेलू राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी कुल्लू मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 जनवरी तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सके। साथ ही इस वारदात में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में HIV/AIDS जागरूकता की पहल, स्लोगन राइटिंग में शिवानी और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। स्लोगन राइटिंग में शिवानी ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना था।

नगरोटा में पटाखे बेचने की जगह तय, गांधी ग्राउंड में ही लगेगी दुकान! जानें बिक्री का समय और आवेदन की आखिरी तारीख

दीपावली के दौरान नगरोटा बगवां में पटाखों की बिक्री के लिए गांधी ग्राउंड को चिन्हित किया गया है। दुकानदार केवल ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे और बिक्री का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। अनुमति के लिए 6 नवंबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

रिड़कमार कॉलेज में छात्र संघ का गठन, रेखा बनीं अध्यक्ष; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का गठन किया गया। रेखा को अध्यक्ष, कल्पना को उपाध्यक्ष, राजीव को सचिव और पल्लवी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

Kangra: शाहपुर में 25 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, इको विलेज से बदलेगी तस्वीर! कौड़ियां में बस सेवा भी शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी

शाहपुर के भंद्रेला में 25 करोड़ रुपये की लागत से परमार्थ इको विलेज का निर्माण किया जा रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया। वहीं, कौड़ियां में निजी बस सेवा शुरू होने से आसपास के गांवों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।