Mandi: मंडी में नशे के सौदागरों पर बड़ा वार, 24 घंटे में 2 मामलों में किलो भर चरस और लाखों की नकदी बरामद

Date:

--Advertisement--

जिला मंडी में नशे के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा और कस दिया है। बीते 24 घंटों के भीतर मंडी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस और नकदी बरामद की है। इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता साफ नजर आ रही है।

पहले मामले में पुलिस थाना पधर की टीम ने टिक्कन बाजार के पास गश्त और नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल एचपी 29सी-4635 को जांच के लिए रोका। बाइक पर दो युवक सवार थे। तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग से 2.244 किलोग्राम चरस और 90,600 रुपये की नकद राशि बरामद की गई। दोनों आरोपियों की पहचान सिद्धांत मल्होत्रा पुत्र विपन कुमार और अंकुश पुत्र नंद लाल, दोनों निवासी जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

दूसरे मामले में पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत चौकी रिवालसर को गुप्त सूचना मिली कि जोगिंद्र सिंह पुत्र भीखम राम, निवासी तहसील बल्ह, अपने घर से चरस बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया और आरोपी के घर पर दबिश दी। छापेमारी के समय मुख्य आरोपी घर पर मौजूद नहीं था, लेकिन उसकी पत्नी कृष्णा देवी की मौजूदगी में ली गई तलाशी के दौरान घर से 422 ग्राम चरस बरामद की गई।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पधर मामले में यह जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। वहीं बल्ह मामले में फरार आरोपी जोगिंद्र सिंह की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।