Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर ठंड में बेसुध पड़े बुजुर्ग का मामला, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाइट ड्यूटी मुंशी सस्पेंड

Date:

--Advertisement--

शहर के बस स्टैंड पर कड़ाके की ठंड में रातभर बेसुध पड़े बुजुर्ग के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी सिरमौर ने पुलिस थाना में नाइट ड्यूटी पर तैनात मुंशी, जो कि कांस्टेबल था, को सस्पेंड कर दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की रात बुजुर्ग को लेकर मिली सूचना को आगे साझा नहीं किया गया, जिससे समय पर मदद नहीं मिल सकी।

बताया जा रहा है कि संबंधित पुलिस कर्मी ने यह मान लिया था कि बुजुर्ग शराब के नशे में है और इसी गलतफहमी के चलते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही का खामियाजा बुजुर्ग को भुगतना पड़ा, जो पूरी रात बस स्टैंड पर ठंड में बेसुध पड़ा रहा।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली से पांवटा साहिब आ रही एचआरटीसी बस में गिरिपार क्षेत्र के बुजुर्ग बलबीर पुंडीर को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किए जाने और लूट का मामला सामने आया था। बस स्टाफ ने नशे की आशंका जताते हुए उन्हें बस स्टैंड पर उतार दिया। परिजनों का आरोप है कि बस स्टैंड चौकीदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

अगली सुबह बुजुर्ग को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती करवाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इस पूरे मामले के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे, जिसके चलते थाना मुंशी पर सस्पेंशन की कार्रवाई की गई।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इसे गंभीर लापरवाही माना गया है। नाइट ड्यूटी पर तैनात मुंशी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हल्दी की खेती से किसानों की बढ़ेगी कमाई! हिमाचल में 150 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य से बढ़ा रुझान

कांगड़ा के बैजनाथ के सुनपुर गांव में किसान पारंपरिक फसलों के साथ हल्दी की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। हिमाचल सरकार की ओर से प्राकृतिक रूप से उत्पादित कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपये प्रति किलो किए जाने से किसानों को बेहतर आमदनी की उम्मीद है।

Kangra: मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को 8 घंटे बिजली बंद, नड्डी से भागसू नाग और दलाई लामा मंदिर तक इन इलाकों में पड़ेगा असर

मैक्लोडगंज में 28 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। नड्डी, भागसू नाग, धर्मकोट, मैक्लोडगंज बाजार और दलाई लामा मंदिर सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।

Kangra: धर्मशाला में 27 अक्तूबर को बिजली बंद, मंडल से बगली तक इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

धर्मशाला के विद्युत उपमंडल-2 के तहत 27 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते मंडल, कोहाला, मसरेड, भडवाल, त्रेम्बलू, घियाणा खुर्द, उपरली बगली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में ‘UN संगम 2026’ का आयोजन, 5 प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा; जानें कौन बना विजेता

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर ‘यूएन संगम 2026’ आयोजित किया गया। पांच प्रतियोगिताओं में धर्मशाला और नगरोटा बगवां के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।