घनी धुंध बनी काल, होशियारपुर में कार-पनबस की भीषण टक्कर से 4 की मौत, एयरपोर्ट जा रहा था परिवार

Date:

--Advertisement--

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार सुबह घनी धुंध के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। होशियारपुर-दसूहा रोड पर कार और पनबस की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। हिमाचल प्रदेश नंबर की कार होशियारपुर में लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़ रही थी, तभी दसूहा की ओर से आ रही पनबस ने घनी धुंध के बीच कार को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद बस कार को लगभग 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झुग्गियों पर जा चढ़ी। राहत की बात यह रही कि उस समय झुग्गियों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे वहां कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले थे। वे अपने भतीजे अमृत डडवाल को दुबई की फ्लाइट पकड़वाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों में एक व्यक्ति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त था, जो कार चला रहा था, जबकि अन्य तीन खेतीबाड़ी से जुड़े हुए थे। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (45), सुशील कुमार (46), बृज कुमार (38) और अरुण कुमार (45) के रूप में हुई है, जो सभी गांव चलेट, जिला ऊना के निवासी थे।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही थाना हरियाणा के एसएचओ किरन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होशियारपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल अमृत डडवाल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।