Kangra: शाहपुर विधानसभा में 100 करोड़ की जलशक्ति और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, 1723 लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 9 जनवरी। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की पेयजल और बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नेरटी में भैरू–चूड़था–योल–झरेड उठाऊ पेयजल योजना के तहत निर्मित नलकूप के लोकार्पण अवसर पर दी।

उन्होंने बताया कि इस नलकूप के संचालन से नेरटी पंचायत के तीन गांवों के 1723 लोगों को शुद्ध और सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। 2.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह योजना अब अपने अंतिम चरण में है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में 7.35 करोड़ रुपये की लागत से रैत–झीरबल्ला सड़क का निर्माण कार्य जारी है, जिसे मार्च के अंत तक जनता को समर्पित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए 48 लाख रुपये की लागत से 63 केवीए ट्रांसफार्मर को अपग्रेड कर 250 केवीए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार का लक्ष्य क्षेत्र के हर गांव तक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विधायक ने नेरटी सेंटर के प्राथमिक विद्यालय के 38 बच्चों को स्कूल बैग भी वितरित किए।

कार्यक्रम में कांग्रेस पेंशन सेल के अध्यक्ष प्रदीप बलौरिया, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, बीईईओ मिंटो देवी, महिला मंडल प्रधान सुमना, स्थानीय प्रधान, स्कूल स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकांश का मौके पर समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निपटारे के लिए भेज दिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब द्रोणाचार्य ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रोटरी क्लब शाहपुर और रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य कॉलेज ने कारगिल विजय दिवस पर रैत में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर सेनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं को राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

Kullu: कुल्लू में रहस्यमयी मौत! सड़क किनारे घायल मिले जल शक्ति विभाग के JE ने AIIMS में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का...

कुल्लू में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाभ सिंह गुलेरिया की एम्स बिलासपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क किनारे गंभीर घायल मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।