Himachal: हरिपुरधार बस हादसा: 21 घायल सोलन अस्पताल पहुंचे, 2 की हालत गंभीर, स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे खुद हाल जानने

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। हादसे में घायल कुल 21 यात्रियों को सोलन रेफर किया गया था, जिन्हें उनके परिजन निजी वाहनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल सोलन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वार्ड में जाकर घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत की। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

इस हादसे में मासूम बच्चे भी घायल हुए हैं। अस्पताल में भर्ती 9 वर्षीय दिव्यांशी ने बताया कि उसकी टांग में चोट आई है और उसे यह भी पता नहीं चला कि बस हादसा कब और कैसे हुआ। दिव्यांशी अपनी मां बिरमा देवी के साथ बस में सफर कर रही थी, जो खुद भी इस हादसे में घायल हुई हैं। इसके अलावा तीन साल का तेजस और उसकी मां बिनता भी घायलों में शामिल हैं। फिलहाल सोलन अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

घायलों की सूची में शीतल (32 वर्ष) और रोहित (14 वर्ष) को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अन्य घायलों में प्रीति (20), युवराज (23), आशीष (25), दिव्यांशी (9), बिरमा देवी, सुनील (23), ललित (18), राज (29), तेजस (3), बिनता (33), सुरेन्द्र (35), विजय (17), ध्रुव (18), सूरज (30), ममता (22), सुषमा (28), अदिति (14), वनिता (39) और टीना (18) शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: बोह आपदा पीड़ितों को मिलेगा ₹8.50 लाख तक का राहत पैकेज, जमीन और मुफ्त राशन भी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए ₹7.50 लाख, घरेलू सामान के लिए ₹1 लाख, मुफ्त राशन, किराया सहायता और जरूरतमंदों को सरकारी भूमि उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।