Bilaspur: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूटी–बाइक की भीषण टक्कर, 23 साल के युवक की मौके पर मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। भराड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत दधोल-लदरौर सड़क पर घंडालवीं के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुगवान गांव निवासी सुरेंद्र कुमार शुक्रवार रात अपने 23 वर्षीय बेटे सूरज के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे घंडालवीं के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी चला रहे सूरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में सूरज के पिता सुरेंद्र कुमार को भी गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं बाइक चालक साहिल, निवासी बाड़ा दा घाट, इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जवान बेटे की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।