Chamba: चम्बा में बड़ा ड्रामा: चिट्टे के साथ पकड़ा गया नाबालिग पुलिस हिरासत से फरार, आधे घंटे में दोबारा गिरफ्तार, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चिट्टे की खेप के साथ पकड़ा गया एक नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। यह घटना उस समय हुई, जब पुलिस उसे पेशी के लिए जुवेनाइल कोर्ट लेकर पहुंची थी। हालांकि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को महज आधे घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वीरवार रात पठानकोट-चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी के दौरान चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी नाबालिग था। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस की एक टीम नाबालिग आरोपी को पेशी के लिए जुवेनाइल कोर्ट लेकर पहुंची। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया।

आरोपी के भागते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई और शहर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मोहित ने मुस्तैदी दिखाते हुए फरार नाबालिग को सपड़ी मोहल्ले में नर सिंह मंदिर के पास देख लिया और करीब आधे घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया।

चम्बा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हिरासत से आरोपी का भागना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरोपी को कोर्ट ले जा रहे दो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।