Himachal: दौलतपुर चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक–स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर घायल

Date:

--Advertisement--

दौलतपुर चौक के नजदीक गांव पिपलू में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार अभयपुर निवासी मोहम्मद रफीक अपने 70 वर्षीय दादा सरदार अली को स्कूटी पर बिठाकर रायपुर से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान भद्रकाली स्थित आईटीआई से निखिल नामक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर दौलतपुर चौक की तरफ आ रहा था। पिपलू के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे बुजुर्ग सरदार अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहे मोहम्मद रफीक और बाइक चालक निखिल को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। चौकी प्रभारी रविपाल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद रफीक की हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है, जबकि दूसरे घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजेश ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।