Mandi: मंडी के गागन गांव में भीषण अग्निकांड: 5 गऊशालाएं जलकर राख, लाखों का नुकसान

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के थुनाग उपमंडल की ग्राम पंचायत ब्रयोगी के गागन गांव में देर शाम एक भीषण अग्निकांड की घटना हुई। अचानक भड़की आग ने एक के बाद एक पांच गऊशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ये पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चिंगारी ने एक गऊशाला में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते साथ लगी अन्य गऊशालाओं को भी अपनी आगोश में ले लिया।

इस घटना को देखते हुए पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने संकट की इस घड़ी में साहस और एकता का परिचय दिया। पंचायत प्रधान जयवंती चौहान ने बताया कि घटनास्थल पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत बनी पोखर से गाड़ियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया और आग को रिहायशी मकानों तक फैलने से रोकने में सफलता पाई।

नायब तहसीलदार छतरी महेश शर्मा ने बताया कि इस अग्निकांड में गांव के रूप लाल, नरेंद्र कुमार, टेक चंद, इंद्र सिंह और बेली राम की गऊशालाएं पूरी तरह जल गई हैं। ये गऊशालाएं 10 कमरों वाली दो मंजिला संरचनाएं थीं। प्रशासन ने प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आंकलन लगभग 5 लाख रुपए किया है। प्रभावित परिवारों को फौरन राहत प्रदान की गई है। प्रत्येक परिवार को एक तिरपाल दिया गया और नुकसान का दस्तावेज तैयार करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के ढोली गांव में वर्षों बाद शुरू हुआ रास्ते का निर्माण, 68 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने विधायक का जताया...

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 चंदरूण के ढोली गांव में वर्षों से लंबित रास्ते का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताते हुए कहा कि 68 साल से पक्के रास्ते का इंतजार था।

Himachal: कृपाण नहीं उतारने पर ऊना की अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा से बाहर, SGPC ने जताया कड़ा ऐतराज; दोबारा परीक्षा की मांग

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को कृपाण नहीं उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। SGPC अध्यक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अभ्यर्थी को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है

Hamirpur: छुट्टी पर घर आए BSF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; परिवार पर टूटा दुखों...

हमीरपुर के कोहलवीं निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह छुट्टी पर घर आए थे और अगले दिन ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पांच महीने पहले उनके पिता का भी निधन हुआ था।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, 350 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट; अब हार्ट सर्जरी की तैयारी

टांडा मेडिकल कॉलेज में अब तक 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। इनमें दो किडनी प्रत्यारोपण रोबोटिक तकनीक से हुए हैं। अब संस्थान रोबोटिक हार्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी में है।