Himachal: हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 अधिकारियों के तबादले, एक आदेश रद्द

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए पांच पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों में सब इंस्पेक्टर और एएसआई स्तर के अधिकारी शामिल हैं। विभाग के मुताबिक महिला सब इंस्पेक्टर कल्पना कुमारी को थर्ड आईआरबी से हटाकर फर्स्ट एचपीएपी बटालियन जुन्गा में तैनात किया गया है। वहीं, सब इंस्पेक्टर विजय कुमार का तबादला जिला कुल्लू से थर्ड आईआरबीएन में किया गया है।

इसके अलावा विभाग ने एएसआई स्तर पर भी बदलाव किए हैं। एएसआई भाग सिंह को फर्स्ट एचपीएपी बटालियन जुन्गा से जिला सिरमौर भेजा गया है। वहीं, एएसआई तिलक राज, जो ईसीसी और ईबी से जुड़े हैं, का तबादला एसपी कार्यालय कांगड़ा से एसपी कार्यालय देहरा किया गया है। इसके साथ ही एएसआई रजनी, ईसीसी और ईबी से संबंधित, को एसपी कार्यालय ऊना से एसपी कार्यालय हमीरपुर में अगले छह महीने के लिए अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।

इन नए तबादला आदेशों के साथ पुलिस विभाग ने एक पुराने आदेश को भी निरस्त कर दिया है। जिला सिरमौर से शिमला के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे सब इंस्पेक्टर महिपाल के तबादला आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भाजपा का 2027 के लिए बड़ा प्लान, युवा और मातृशक्ति को साथ जोड़कर गांव-गांव जनसंवाद का ऐलान

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा शक्ति और मातृशक्ति की बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव जनसंवाद अभियान चलाने का फैसला लिया गया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर सरकार से जवाब मांगने और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई।

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विधायक केवल सिंह पठानिया ने की ज्योति प्रज्वलित; साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया आत्मा-परमात्मा के मिलन में...

शाहपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस साध्वी भाग्यश्री भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का आध्यात्मिक अर्थ समझाया। उन्होंने गुरु को आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम बताते हुए नारी सम्मान, जागरूकता और ‘संतुलन’ प्रकल्प की जानकारी दी।

पांवटा साहिब में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, चीखें सुनकर पहुंचे लोग तो अंधेरे में फरार हुआ आरोपी

सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।

कांगड़ा में 16 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्यूशन के लिए निकला था अभिलाष; दो अज्ञात लोगों को लेकर पुलिस को दिया...

कांगड़ा के लंबागांव में 16 वर्षीय छात्र अभिलाष की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 27 अगस्त को ट्यूशन के लिए निकला था और अगले दिन घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला था। छात्र ने पुलिस को दो अज्ञात लोगों के उसे ट्राले में ले जाने और कुछ पिलाने की बात बताई थी।