Mandi: नाकाबंदी में पकड़ी गई आल्टो कार, दो युवक 46 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना हटली की टीम ने ढलवान क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 46 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम यानी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की आशंका के चलते ढलवान क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया, जिसमें सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 46 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नवीन कुमार (22) निवासी गांव नौणु, डाकघर रोपड़ी, तहसील सरकाघाट और कार्तिक शर्मा (22) निवासी गांव नरोला, तहसील बल्द्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है।

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है और आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।