Himachal: कांग्रेस विकास विरोध पर उतरी, वीबी-जी राम जी योजना पर फैलाया जा रहा भ्रम: डॉ. राजीव बिंदल

Date:

--Advertisement--

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश, विकास और गांवों के हितों का भी विरोध करने लगी है। शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के स्थान पर लाई गई वीबी-जी राम जी योजना का विरोध कर रही है, जबकि यह योजना केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में अहम कदम है।

डॉ. बिंदल ने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना में 90 प्रतिशत फंडिंग केंद्र सरकार करेगी, जबकि केवल 10 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को देनी होगी। उन्होंने कहा कि जहां मनरेगा में 100 दिन के रोजगार की बात थी, वहीं नई योजना में ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकार ने 1960-61 के रूरल मैनपावर प्रोग्राम से लेकर 2005 में मनरेगा तक कई योजनाएं शुरू कीं और उनके नाम बदले, लेकिन तब किसी ने विरोध नहीं किया। यहां तक कि नेहरू के नाम पर चल रही योजनाओं के नाम भी बदले गए। डॉ. बिंदल ने कहा कि मनरेगा में 100 दिन की रोजगार गारंटी थी, लेकिन हकीकत में औसतन केवल 50.4 दिन का ही रोजगार मिल पाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामसभा स्तर पर गांव का विकास प्लान तैयार होगा, जो ब्लॉक और जिला स्तर से होते हुए पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह तकनीक आधारित है, जिसमें बायोमीट्रिक उपस्थिति, डिजिटल मल्टी-लेवल मॉनिटरिंग, छह माह में समीक्षा और समयबद्ध भुगतान का स्पष्ट प्रावधान है।

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस पर फंडिंग पैटर्न को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि यूपीए सरकार ने 2006 से 2014 तक मनरेगा पर 2.13 लाख करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि एनडीए सरकार ने 2014 से 2025 के बीच 8.53 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। रोजगार सृजन के मामले में भी यूपीए के कार्यकाल में 1660 मिलियन मंडेज सृजित हुए, जबकि एनडीए सरकार के दौरान यह आंकड़ा 3210 मिलियन मंडेज तक पहुंच गया। पूर्ण कार्यों की संख्या यूपीए के समय 153 लाख थी, जबकि एनडीए काल में यह बढ़कर 862 लाख हो गई, जो भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना चार प्रमुख बिंदुओं ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका पर केंद्रित है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन, ऑडिट और निगरानी के लिए प्रशासनिक व्यय को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पिता की स्मृति में केवल सिंह पठानिया ने तल माता मंदिर को दिया खास तोहफा, भव्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का किया लोकार्पण

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने स्वर्गीय पिता कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में तल माता मंदिर मार्ग पर बने भव्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का लोकार्पण किया। उनकी माता विद्या देवी ने इनका निर्माण करवाया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

Kangra: कांगड़ा के नूरपुर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, कोटला थाना क्षेत्र के भाली गांव में 63 वर्षीय पति हत्या के...

कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र के भाली गांव में 53 वर्षीय ऊषा देवी की मौत के मामले में पुलिस ने उनके 63 वर्षीय पति जगदीश चंद्र को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दंपती के बीच करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।

Himachal: मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान, HRTC में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की होगी भर्ती; 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू, 1 करोड़ से सुधरेगी जसूर वर्कशॉप

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जसूर से 5 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और वर्कशॉप के सुधार के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। एचआरटीसी में 300 ड्राइवरों और 300 कंडक्टरों की भर्ती होगी। इसके अलावा 1,450 नई बसें खरीदने की योजना है। फिना सिंह परियोजना के लिए 350 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि नूरपुर में 77.50 करोड़ रुपये के सीवरेज और पेयजल कार्य जारी हैं।

Hamirpur: दिव्यांग पूर्व सैनिक ने सरकारी नौकरी के नाम पर 2.37 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का लगाया आरोप, SP से FIR और सुरक्षा की...

हमीरपुर के बैरी निवासी दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर FIR, निष्पक्ष जांच और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।