Hamirpur: हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बिझड़ी के पास खाई में गिरी बोलेरो, छह घायल, दो महिलाओं की हालत गंभीर

Date:

--Advertisement--

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक बोलेरो गाड़ी अचानक सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन में सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सोहारी निवासी बलदेव सिंह का परिवार मथोल से बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अपने घर सोहारी लौट रहा था। सफर शुरू हुए अभी कुछ ही किलोमीटर हुए थे कि राजा भरथरी मंदिर करहा के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गया। हादसे के दौरान गाड़ी में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।

घायलों में पूनम और अर्चना नामक दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों का भी उपचार जारी है। एएसआई बिझड़ी मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला गया और समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस सरकार पर भाजपा का बड़ा हमला, विश्व चक्षु बोले- चार साल में हिमाचल को मिली सिर्फ महंगाई और शून्य विकास

भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर महंगाई बढ़ाने और विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले चुनावों में सरकार को जवाब देगी।

Kangra: शाहपुर के ढोली गांव में वर्षों बाद शुरू हुआ रास्ते का निर्माण, 68 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने विधायक का जताया...

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 चंदरूण के ढोली गांव में वर्षों से लंबित रास्ते का निर्माण शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताते हुए कहा कि 68 साल से पक्के रास्ते का इंतजार था।

Himachal: कृपाण नहीं उतारने पर ऊना की अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा से बाहर, SGPC ने जताया कड़ा ऐतराज; दोबारा परीक्षा की मांग

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को कृपाण नहीं उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। SGPC अध्यक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अभ्यर्थी को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है

Hamirpur: छुट्टी पर घर आए BSF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; परिवार पर टूटा दुखों...

हमीरपुर के कोहलवीं निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह छुट्टी पर घर आए थे और अगले दिन ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पांच महीने पहले उनके पिता का भी निधन हुआ था।