Chamba: चुराह घाटी के दो होनहार छात्रों का HPU शिमला में Ph.D. चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल

Date:

--Advertisement--

चुराह घाटी, चांजू। चुराह घाटी के चांजू क्षेत्र ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। क्षेत्र के दो होनहार विद्यार्थियों का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU), शिमला में Ph.D. के लिए चयन हुआ है, जिससे पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का माहौल बन गया है।

गांव बतांनका निवासी लकी का चयन रसायन विज्ञान (Chemistry) में शोध के लिए हुआ है, जबकि गांव पनिहारका की बीना को हिंदी साहित्य में Ph.D. करने का अवसर मिला है। दोनों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम है।

इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता का त्याग, संघर्ष और परिवार का सहयोग भी अहम भूमिका निभाता है। लकी और बीना की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे चुराह क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। क्षेत्रवासियों ने दोनों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।

सितंबर में कांगड़ा-चंबा के इन इलाकों में होंगे सरकारी सर्वे, रोजगार से लेकर आय और प्रवासन तक जुटाए जाएंगे आंकड़े

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय धर्मशाला सितंबर में कांगड़ा और चंबा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विभिन्न सर्वेक्षण करेगा। रोजगार, बेरोजगारी, प्रवासन, घरेलू आय, ऋण-निवेश और असंगठित क्षेत्र के उद्यमों से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।