Shimla: शिमला में नशे पर बड़ा वार, कोटखाई पुलिस ने 31 ग्राम चिट्टा के साथ तीन तस्कर दबोचे

Date:

--Advertisement--

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने निहारी क्षेत्र में पैट्रोलिंग के दौरान एक संदिग्ध गाड़ी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी से 31.46 ग्राम चिट्टा और हैरोइन बरामद हुई, जिसके बाद मौके पर ही तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्मजीत सिंह (34) पुत्र सरदार गुरविंदर सिंह निवासी ढिल्लों नगर, लुधियाना (पंजाब), गुरविंदर सिंह (36) पुत्र सरदार हरजिंदर सिंह निवासी बसंत नगर, लुधियाना (पंजाब) और व्योम खक्टा (27) पुत्र प्रेम प्रकाश निवासी गांव शॉन, डाकघर गरावग, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी नशीले पदार्थ की तस्करी से जुड़े हुए थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया है। बरामद नशीले पदार्थ और गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नशा तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह खेप कहां से लाई गई थी तथा कहां सप्लाई की जानी थी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।