Kangra: नए साल में नौकरी का शानदार मौका, कांगड़ा में 10वीं पास युवाओं के लिए 150 पदों पर भर्ती

Date:

--Advertisement--

अगर आप रोजगार की तलाश में हैं और कम से कम 10वीं पास हैं, तो नए साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी खबर लेकर आई है। कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने 150 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक रखी गई है, जबकि आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 14,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 5 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय ज्वालामुखी, 6 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 7 जनवरी को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय फतेहपुर, 8 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय लम्बगांव और 9 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

साक्षात्कार में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली बोनाफाइड यानी रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति और यदि उपलब्ध हो तो अनुभव प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में भाग लेने से पहले सभी इच्छुक उम्मीदवारों को विभागीय पोर्टल https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में नशे और चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक; लिया ये संकल्प

कांगड़ा पुलिस ने नशे और चिट्टे की रोकथाम को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा पर चर्चा हुई। पुलिस ने नशा तस्करी समेत अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की।

हिमाचल के 1.80 लाख गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को हर माह ₹1,500; जानें कौन होगा पात्र

हिमाचल प्रदेश में करीब 1.80 लाख आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की तैयारी पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री अपना परिवार, सुखी परिवार योजना के तहत करीब 2.50 लाख महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। जानें योजना के लिए कौन से परिवार पात्र होंगे और किन शर्तों पर लाभ से बाहर किया जाएगा।

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में HGCTA की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. परवेश गिल बने अध्यक्ष; शताब्दी वर्ष पर भव्य सम्मेलन का फैसला

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में HGCTA की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया है। डॉ. परवेश गिल को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई। बैठक में कॉलेज के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य सम्मेलन आयोजित करने और शिक्षकों के CAS व DPC से जुड़े लंबित मामलों को उठाने का निर्णय लिया गया।

Kangra: डाडासीबा को बड़ी सौगात: एसडीएम कार्यालय और 24 घंटे CHC का ऐलान, 1,012 मछुआरा परिवारों को मिली ₹35 लाख की मदद

हिमाचल के कांगड़ा जिले के जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ी सौगातें दी हैं। डाडासीबा में नया एसडीएम कार्यालय खोलने और कस्बा कोटला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे संचालित करने की घोषणा की गई। साथ ही मुख्यमंत्री मत्स्य सम्मान निधि योजना के तहत 1,012 मछुआरा परिवारों को 3,500 रुपये प्रति परिवार की दर से कुल करीब 35 लाख रुपये की वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।