Solan: सोलन पुलिस का नशा माफिया पर अब तक का सबसे बड़ा वार, 6.34 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ सोलन पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। जिला पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त एक आरोपी की 6 करोड़ 34 लाख रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। पुलिस के अनुसार यह संपत्ति नशे के काले कारोबार से अर्जित की गई थी।

यह कार्रवाई वर्ष 2018 में थाना धर्मपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले से जुड़ी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी धनीराम (62), निवासी जाडली, और उसके सहयोगियों ने नशे से अर्जित अवैध कमाई से संपत्तियां खरीदी थीं। प्रारंभिक तौर पर करीब 43 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई थी। वित्तीय जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के पास आय का कोई वैध स्रोत नहीं था, इसके बावजूद उसने वर्ष 2018 में अपने बेटों संजीव कुमार और नीलम कुमार के नाम पर दो गाड़ियां और एक टिप्पर खरीदा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 22 अगस्त 2018 को धर्मपुर पुलिस ने धनीराम के कब्जे से 736 ग्राम चरस, 82 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपए नकद बरामद किए थे। इस मामले में जांच पूरी होने के बाद वर्ष 2019 में अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई थी, जो फिलहाल विचाराधीन है। जांच में यह भी सामने आया कि धनीराम लंबे समय से अपने इलाके में चरस और अफीम की सप्लाई कर रहा था।

आरोपी धनीराम इस समय थाना कुनिहार के एक अन्य मामले में जेल में बंद है। इसी मामले में, जिसमें 1.622 किलो चरस और 1.624 किलो अफीम की बरामदगी हुई थी, दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद उसकी कुल 6 करोड़ 34 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। जब्त संपत्तियों में आलीशान मकान, रेस्तरां और होम स्टे, जेसीबी और अन्य व्यावसायिक वाहन, सोने के आभूषण और बैंक खातों में जमा नकदी शामिल है।

पुलिस जांच के मुताबिक धनीराम एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना अर्की में भी चरस तस्करी का मामला दर्ज है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति क्रूरता और छेड़छाड़ से जुड़े दो अन्य आपराधिक मामले भी उसके खिलाफ दर्ज हैं।

सोलन पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए लगातार फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर जोर दे रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले करीब सवा साल में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सोलन पुलिस ने 39 आरोपियों की 15 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त की है। पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।