Himachal: थाईलैंड में काम कर रहे सुंदरनगर के युवक की मौत, गांव लौटते ही छाया मातम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के भोजपुर बाजार निवासी 24 वर्षीय युवक अनमोल शर्मा का थाईलैंड में निधन हो गया है। इस खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार अनमोल शर्मा थाईलैंड के एक होटल में शेफ के रूप में कार्यरत था। गत माह अपने दादा के निधन के बाद वह भारत आया हुआ था और कुछ दिन पहले ही दोबारा थाईलैंड अपने काम पर लौटा था।

बताया जा रहा है कि थाईलैंड पहुंचने के कुछ समय बाद ही अनमोल की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और उसका वहीं निधन हो गया। अनमोल के असामयिक निधन की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

अनमोल शर्मा का पार्थिव शरीर थाईलैंड से भारत लाया गया। सुंदरनगर पहुंचने के बाद चांदपुर स्थित मोक्ष धाम में पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मोक्ष धाम पहुंचे।

अनमोल शर्मा के निधन के चलते भोजपुर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल रहा। श्रद्धांजलि स्वरूप कई व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे गए। उल्लेखनीय है कि अनमोल के पिता विवेक शर्मा भोजपुर बाजार में रेडीमेड कपड़ों का कारोबार करते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।