Kullu: हरिपुर मनाली कॉलेज में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल, छात्रों ने ली सेफ ड्राइविंग की शपथ

Date:

--Advertisement--

जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग यानी नारा लेखन प्रतियोगिता और सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष बबलू ठाकुर और कार्यकारी परिषद के सदस्य धर्मेंद्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शेफाली रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल हमारी बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए भी बेहद जरूरी है।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में साहिल और ओम प्रकाश की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरा स्थान दविंदर और भरत को मिला। तीसरा स्थान भारती, राहीमिन और ईशा की टीम ने प्राप्त किया। वहीं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में मनीषा और कनिका ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान ईशा और प्राची को मिला, जबकि तीसरे स्थान पर निकिता रहीं।

इस अवसर पर प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्रोफेसर दुनी चंद राणा, पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष बबलू ठाकुर और सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अहम विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, ताकि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

रोड सेफ्टी क्लब की ओर से विद्यार्थियों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में करीब 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और सभी को सड़क सुरक्षा चिन्हों और संकेतों से संबंधित पुस्तिका भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के कन्वीनर प्रोफेसर सनी ठाकुर, सदस्य प्रोफेसर लालचंद, प्रोफेसर अभिषेक आनंद, प्रोफेसर शिवम शांडिल्य, प्रोफेसर दुनी चंद राणा, प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्राचार्य डॉ. शेफाली और पूर्व छात्र संगठन के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य डॉ. शेफाली ने रोड सेफ्टी क्लब महाविद्यालय हरिपुर मनाली को बधाई दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।