Himachal: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब आवासीय इलाकों से 500 मीटर दूर ही लगेंगे पोल्ट्री फार्म

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पोल्ट्री फार्म को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए राज्य सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी आकार का पोल्ट्री फार्म आवासीय क्षेत्र से कम से कम 500 मीटर की दूरी पर ही स्थापित किया जाए। अदालत ने कहा है कि इसका उद्देश्य लोगों को बदबू, स्वास्थ्य जोखिम और अन्य संभावित खतरों से बचाना है। कोर्ट ने सरकार की मौजूदा नीति का अवलोकन करने के बाद कहा कि पोल्ट्री फार्म के स्थान से जुड़े मानदंडों को इसी आदेश के अनुसार पढ़ा और लागू किया जाना चाहिए।

न्यायाधीश अजय मोहन गोयल ने चमन लाल निवासी पथियार छठ, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा द्वारा दायर याचिका को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किए। कोर्ट ने साफ कहा कि पोल्ट्री फार्म के लिए दूरी का नियम पक्षियों की संख्या से अलग रखा जाना चाहिए। अदालत ने तर्क दिया कि यह कहना तर्कसंगत नहीं है कि 5000 पक्षियों वाला पोल्ट्री फार्म तो आवासीय क्षेत्र से 500 मीटर दूर हो, लेकिन 4998 या 4999 पक्षियों वाला फार्म रिहायशी इलाके के बीच में चल सकता है।

कोर्ट ने यह भी आदेश दिए कि निजी प्रतिवादी सतपाल सिंह, निवासी गांव पथियार (छठ), डाकघर बेही पथियार, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा को अपना मौजूदा पोल्ट्री फार्म तुरंत बंद करना होगा। यदि वह पोल्ट्री फार्म का संचालन जारी रखना चाहता है, तो उसे कानून के अनुसार आवासीय क्षेत्र से 500 मीटर दूर नया पोल्ट्री फार्म स्थापित करना होगा। इसके साथ ही अदालत ने मौजूदा पक्षियों को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए 30 दिन का समय भी दिया है।

हाईकोर्ट के इस फैसले को रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश तय हो गए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।