शोभा यात्रा के साथ शाहपुर में होगा दशहरा उत्सव का शुभारंभ

Date:

--Advertisement--

अंतिम सांस्कृतिक संध्या का विषय ‘बेटी है अनमोल’
आयुष मंत्री करेंगे उद्घाटन, कमलेश ठाकुर तीसरी संध्या में होंगी मुख्य अतिथि
हिमाचली कलाकार ममता भारद्वाज, वर्षा कटोच, अनुज, और इशांत देंगे धमाकेदार प्रस्तुतियाँ
12 अक्तूबर को आतिशबाजी शो और पुतला दहन

धर्मशाला, 08 अक्तूबर: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि शाहपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ 09 अक्तूबर को भव्य शोभा यात्रा के साथ किया जाएगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा इस शोभा यात्रा का उद्घाटन करेंगे। धर्मशाला में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि यह शोभा यात्रा रामेश्वर मंदिर से 4 बजे शुरू होगी, और उसके बाद शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिमाचली कलाकारों को अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। 10 अक्तूबर को केसीसीबी चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि सांस्कृतिक संध्या में शिरकत करेंगे।

11 अक्तूबर की सांस्कृतिक संध्या में ‘बेटी है अनमोल’ थीम पर प्रस्तुतियाँ
11 अक्तूबर को आयोजित सांस्कृतिक संध्या महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगी। यह कार्यक्रम महिला कलाकारों को समर्पित रहेगा, जिसमें कमलेश ठाकुर मुख्य अतिथि होंगी और एडवोकेट अनूप रत्न विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। ममता भारद्वाज और वर्षा कटोच इस दिन की स्टार प्रस्तुतियाँ होंगी। 09 अक्तूबर को इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा और 10 अक्तूबर को इशांत भारद्वाज अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

12 अक्तूबर को आतिशबाजी शो और पुतला दहन
12 अक्तूबर को शाम 7 बजे आतिशबाजी शो और पुतला दहन होगा। साथ ही इस उत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल और बच्चों के खेलों की प्रतियोगिताएँ भी होंगी। इसके अलावा, विकासात्मक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ताकि सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचे।

उपमुख्य सचेतक ने जनता से उत्सव में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में एडीएम डॉ. हरीश गज्जू, एसडीएम संजीव भोट, और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन के लिए HIM Live TV से संपर्क करें!

Connect with us on our social media for the latest updates and news. Follow us on Facebook: Follow / Join

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला कॉलेज के 100 साल पूरे, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- प्रदेश में सबसे ज्यादा विद्यार्थी यहीं लेते हैं दाखिला

धर्मशाला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कॉलेज की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 133 सरकारी कॉलेजों में सबसे अधिक विद्यार्थियों का नामांकन धर्मशाला कॉलेज में है।

Kangra: सत्येंद्र गौतम ने की धर्मशाला कॉलेज के पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सराहना, पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन...

धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत पूर्व छात्र संगठन ‘संगम’ के आयोजन की सत्येंद्र गौतम ने सराहना की। उन्होंने पूर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से स्मारक का उद्घाटन करवाने और राजनीतिक भाषणों के बजाय आपसी मिलन को प्राथमिकता देने को कार्यक्रम की खास बात बताया।

Kangra: शाहपुर में शहीद उत्तम राणा-प्रताप सिंह मेमोरियल प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में लिटिल फ्लावर और वॉलीबॉल में शाहपुर ने जीती ट्रॉफी

शाहपुर में शहीद उत्तम राणा और प्रताप सिंह मेमोरियल 21वीं वॉलीबॉल-कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। कबड्डी में लिटिल फ्लावर दुराना और नूरपुर, जबकि वॉलीबॉल में फतेहपुर और शाहपुर की टीमों ने खिताब जीते। समारोह में 10 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

Kangra: शाहपुर में जानवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रिलीज, पिता ने लिखे बोल तो बेटी ने दी अपनी आवाज

शाहपुर में उभरती गायिका जानवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ जारी हुआ। गीत के बोल उनके पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी ने इसे अपनी आवाज दी है। समारोह में गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।