मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर के निवासी और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान रमन कुमार के कर्तव्य निर्वहन के दौरान निधन की खबर से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद समाचार पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि रमन कुमार एक कर्तव्यनिष्ठ और साहसी जवान थे, जिनकी सेवाओं को देश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने जवान के योगदान को नमन करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रसेवक बताया।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में शोक-संतप्त परिवार को धैर्य, साहस और संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश इस दुख की घड़ी में शहीद जवान के परिवार के साथ खड़ा है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!