Kangra: देहरा में लीगल लिटरेसी कैम्प, बच्चों और आम लोगों को कानून व सुरक्षा की दी अहम जानकारी

Date:

--Advertisement--

देहरा में रविवार को आम जनता को कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लीगल लिटरेसी कैम्प का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025 को बचत भवन देहरा में माननीय एलडी एडीजे-II धर्मशाला और एलडी एसीजेएम-II देहरा की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Also Read: 14 साल से लापता भगतू की तलाश, 30 अक्टूबर को आखिरी बार दिखने की सूचना, परिवार ने की मदद की अपील

इस लीगल लिटरेसी कैम्प में पुलिस थाना देहरा के अलावा वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग के सिविल अस्पताल देहरा, वैटरनरी विभाग और अन्य संबंधित विभागों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी कानूनी जानकारियां लोगों के साथ साझा कीं।

कैम्प के दौरान थाना प्रभारी देहरा ने आम जनता और बच्चों को आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 और साइबर अपराध से संबंधित हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही लोगों को आईओ किट, ड्रग डिटेक्शन किट, नशा रोकथाम के उपायों, यातायात नियमों और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके अधिकारों और कानून से जुड़ी जानकारी देना है, ताकि समाज में सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल को सराहा और भविष्य में ऐसे और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग भी की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

21 अगस्त को टांडा फायरिंग रेंज के पास जाने से बचें, प्रशासन ने जारी की खास चेतावनी

टांडा फायरिंग रेंज में 21 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सैन्य फायरिंग अभ्यास होगा। कांगड़ा प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास जाने से बचने और पालतू जानवरों को दूर रखने की अपील की है।

धर्मशाला में अंकुश सोनी की मौत पर फूटा गुस्सा, सड़क पर शव रखकर चक्का जाम; ढाई घंटे बाद खुला मार्ग

धर्मशाला में सड़क हादसे में अंकुश सोनी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर धर्मशाला-चैतड़ू-कांगड़ा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। शव सड़क पर रखकर करीब ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया गया। प्रशासन के आश्वासन के बाद यातायात बहाल हुआ।

चौपाल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी Tata Nexon, युवक की मौके पर मौत; परिवार को मिली फौरी राहत

शिमला जिले के चौपाल में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कलूण-सलाणा-झीना सड़क पर पलाईश के पास Tata Nexon कार खाई में जा गिरी। हादसे में सुमित किमटा की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

रैत में BPL परिवारों से विधायक केवल सिंह पठानिया का सीधा संवाद, योजनाओं की जानकारी को लेकर अधिकारियों को दिए ये निर्देश

रैत में शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने 12 पंचायतों के चिन्हित बीपीएल परिवारों से संवाद किया। उन्होंने सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।