Solan: कसौली में चिट्टा सप्लाई का भंडाफोड़, छात्रों को नशा बेचने जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कसौली में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना कसौली की टीम ने गश्त और अपराधों की रोकथाम के दौरान चिट्टा यानी हेरोइन तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पवन कुमार और रोहित कुमार नजारा होटल की ओर से कसौली की तरफ आ रहे हैं और उनके पास चिट्टा की खेप है, जिसे वे छात्रों और युवाओं में सप्लाई करने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मौके पर काबू कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान 29 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मोहन लाल, निवासी गांव मशोबरा, तहसील कसौली, जिला सोलन और 40 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र दलीप कुमार, निवासी गांव चटियाणा, डाकखाना व तहसील कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1.6 ग्राम चिट्टा या हेरोइन बरामद की। इसके बाद पुलिस थाना कसौली में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित कुमार का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही मौजूद है। उसके खिलाफ चरस, चिट्टा और हेरोइन तस्करी के कुल पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें चार मामले थाना कसौली और एक मामला थाना पिंजौर, हरियाणा में पंजीकृत है। इसके अलावा उसके खिलाफ चोरी और लड़ाई-झगड़े के दो अन्य मामले भी भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किन-किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

31 वर्षीय गौरव को स्टेज-3 कैंसर, चंडीगढ़ में ऑपरेशन के लिए 4 लाख से अधिक का खर्च; परिवार ने लगाई मदद की गुहार

योल कैंट धर्मशाला निवासी 31 वर्षीय गौरव स्टेज-3 कैंसर से जूझ रहे हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी के चार साइकिल के बाद डॉक्टरों ने चंडीगढ़ में तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसका खर्च चार लाख रुपये से अधिक बताया गया है। परिवार ने इलाज के लिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है।

शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन: साध्वी भाग्यश्री भारती ने बताया, श्रीकृष्ण की हर लीला में छिपा है गहरा आध्यात्मिक संदेश

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन साध्वी भाग्यश्री भारती ने श्रीकृष्ण की माखन चोरी समेत विभिन्न लीलाओं का आध्यात्मिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान की हर लीला में गहरा संदेश छिपा है और इसे केवल ज्ञान के माध्यम से समझा जा सकता है।

कांगड़ा में अंडर-14 खेलों का कैलेंडर जारी, 31 अगस्त से शुरू होंगे खंड स्तरीय टूर्नामेंट; जानें कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं

जिला कांगड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंडर-14 लड़के और लड़कियों की खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी हो गया है। खंड स्तरीय टूर्नामेंट 31 अगस्त से 2 सितंबर तक होंगे, जबकि जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं सितंबर में अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की जाएंगी।

आरवीएनएल का बड़ा विस्तार: रेलवे के बाद अब हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो और सोलर प्रोजेक्ट्स में उतरेगी कंपनी

रेल विकास निगम लिमिटेड अब रेलवे के साथ-साथ हाईवे, एयरपोर्ट, पोर्ट, मेट्रो, सुरंग और सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी कदम बढ़ाने जा रहा है। आरवीएनएल ने 500 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लिए भारतीय कंपनियों से साझेदारी प्रस्ताव मांगे हैं।