Kangra: दिव्यांगजनों के लिए बड़ी पहल, धर्मशाला में बांटी गईं 14 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 19 दिसंबर। दिव्यांगजनों की सुविधा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड, नई दिल्ली के सहयोग से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरण शिविर का आयोजन किया। सीएसआर कार्यक्रम के तहत प्रयास भवन, धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में 14 दिव्यांगजनों को बैटरी से चलने वाली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक दुर्गेश रांगेरा ने लाभार्थियों को ट्राइसाइकिलें सौंपीं। ये ट्राइसाइकिलें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत कार्यरत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से उपलब्ध करवाई गईं।

Also Read: सोलन पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को चिट्टे के साथ धर दबोचा, छात्रों के पास नशा बेचने की साजिश नाकाम

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी. शर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न उपमंडलों में पहले परीक्षण शिविर आयोजित कर जरूरतमंद दिव्यांगजनों की पहचान की गई थी। इसके बाद चयनित लाभार्थियों की सूची एलिम्को, मोहाली को भेजी गई, जिसके आधार पर पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फंड से एलिम्को द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिलें तैयार कर उपलब्ध करवाई गईं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की कीमत लगभग 58 हजार रुपये है, जिसे जरूरतमंद दिव्यांगजनों को पूरी तरह निशुल्क प्रदान किया गया। इस अवसर पर एलिम्को और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अधिकारी, कर्मचारी तथा लाभार्थी दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।