Bilaspur: नशे पर बड़ी कार्रवाई: मेडिकल स्टोर से 390 नशीले कैप्सूल बरामद, दुकान सील

Date:

--Advertisement--

घुमारवीं। प्रदेशभर में चल रही नशा विरोधी मुहिम के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग ने पुलिस की सहायता से शुक्रवार को घुमारवीं क्षेत्र में कई कैमिस्ट दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घुमारवीं बाजार, अबधानीघाट और कोठी क्षेत्र में कुल चार मेडिकल स्टोरों की गहन तलाशी ली गई।

जांच के दौरान कोठी गांव स्थित एक मेडिकल स्टोर से 390 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। नियमों के उल्लंघन और बिना अनुमति प्रतिबंधित दवाइयों का भंडारण पाए जाने पर विभाग ने संबंधित मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

ड्रग इंस्पैक्टर दिनेश गौतम ने बताया कि प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है और ड्रग कंट्रोल विभाग भविष्य में भी इस तरह की औचक जांच करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नियमों के विपरीत या बिना अनुमति नशीली दवाओं का स्टॉक रखना गंभीर अपराध है, जिस पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

विभाग ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में छापेमारी की कार्रवाई और तेज की जाएगी, ताकि नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके। साथ ही स्थानीय लोगों और दुकानदारों से नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।