Kangra: 57 लाख की जल योजना का लोकार्पण, रजोट और आसपास के गांवों को मिलेगा बड़ी राहत

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ, 19 दिसंबर। विधायक किशोरी लाल ने रजोट गांव में जल शक्ति विभाग द्वारा लगभग 57 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युतिकृत नलकूप का विधिवत लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने नलकूप का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे रजोट गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और अधिक मजबूत होगी और लोगों को स्वच्छ व पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पानी जीवन का आधार है और सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर तक नियमित, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही है। जल शक्ति विभाग के माध्यम से नलकूपों, पेयजल योजनाओं और जलापूर्ति प्रणालियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि दूरदराज के इलाकों को भी जल संकट से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार कर उन्हें धरातल पर उतार रही है और आने वाले समय में भी ऐसे विकास कार्य जारी रहेंगे। विधायक ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि नलकूप की नियमित देखरेख और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

इस दौरान ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने बैजनाथ से टांडा अस्पताल के लिए बस सेवा को टिकरी–रजोट मार्ग से शुरू करने के प्रयास का आश्वासन दिया। साथ ही अप्पर रजोट में पंचायत भवन निर्माण के आदेश भी संबंधित विभाग को दिए। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने नलकूप शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि इससे उनकी वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होगा।

इस अवसर पर प्रधान रजोट मीनाक्षी, प्रधान अप्पर रजोट शशि देवी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राहुल धीमान, सहायक अभियंता विजय नाग, कनिष्ठ अभियंता पवन धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।