Solan: 24 घंटे से ठप गिरी पेयजल योजना, सोलन में गहराया पानी का संकट, अब छठे दिन मिलेगा पानी

Date:

--Advertisement--

शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली गिरी पेयजल योजना पिछले 24 घंटों से पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे सोलन में पेयजल संकट और ज्यादा गहरा गया है। शुक्रवार को पूरे शहर में पानी की आपूर्ति ठप रही। पहले ही शहरवासियों को पांचवें दिन पानी मिल रहा था, लेकिन शुक्रवार को सप्लाई न होने के कारण अब लोगों को छठे दिन पानी मिलेगा। हालात ऐसे हैं कि मजबूरी में लोग टैंकरों से पानी खरीदकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गिरी पेयजल योजना वीरवार शाम करीब 6 बजे बंद हुई थी, जो शुक्रवार को 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाई। योजना के ट्रांसफार्मर में आई खराबी के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को ठीक करने में जुटे हुए हैं, लेकिन देर शाम तक भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी थी।

शहर को प्रतिदिन करीब 90 लाख लीटर पानी की जरूरत होती है, जिसकी पूर्ति जल शक्ति विभाग की दो प्रमुख योजनाओं गिरी पेयजल योजना और अश्विनी खड्ड पेयजल योजना से की जाती है। पिछले कुछ दिनों से इन योजनाओं से कम पानी मिलने के कारण निगम क्षेत्र में पांचवें दिन पानी दिया जा रहा था। अब मुख्य गिरी पेयजल योजना पूरी तरह बंद होने से संकट और गंभीर हो गया है।

इसके साथ ही अश्विनी खड्ड पेयजल योजना से भी बहुत कम पानी मिल रहा है। जिन क्षेत्रों में वीरवार और शुक्रवार को पानी दिया जाना था, उन्हें अब शनिवार को पानी मिलने की उम्मीद है। इसी तरह अन्य इलाकों में भी लोगों को पानी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को शहर के डिग्री कॉलेज, वार्ड नंबर 11, 15, 6, 9 और 2 सहित कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई प्रस्तावित थी, लेकिन यह संभव नहीं हो पाई। हालांकि क्षेत्रीय अस्पताल में पानी की आपूर्ति जारी रखी गई।

जल शक्ति विभाग सोलन के एसडीओ ऐन सिंह ठाकुर ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते गिरी पेयजल योजना से पानी की सप्लाई बाधित हुई है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे हैं और जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी, पेयजल सप्लाई भी तुरंत शुरू कर दी जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।