Kangra: 2.5 महीने से लापता 32 साल का युवक, विधवा मां की आंखें पथराईं, मदद करने वाले को मिलेगा इनाम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल फतेहपुर के तहत आने वाली नगाल पंचायत के गांव घेट (चंदवह) से एक 32 वर्षीय युवक पिछले करीब ढाई महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। युवक की पहचान बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह के रूप में हुई है। बेटे के घर न लौटने से उसकी विधवा मां कमलेश देवी सदमे में हैं और हर गुजरते दिन के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है।

परिजनों के अनुसार बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी 3 अक्तूबर को सुबह करीब 7 बजे लुधियाना से मुकेरियां आने वाली बस में सवार हुआ था, लेकिन वह न तो अपने घर पहुंच पाया और न ही इसके बाद उसका किसी से कोई संपर्क हो सका। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कुछ समय से परेशान भी रहता था, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

Also Read: जिला चंबा के लिए गर्व का क्षण: डॉ. शिल्पा जरयाल को एम.एस. में चयन

लापता युवक की मां कमलेश देवी ने नम आंखों से बताया कि वह एक गरीब विधवा महिला हैं और बेटे के सहारे ही उनका जीवन चल रहा था। उन्होंने अपने बेटे की तलाश के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पुलिस से कई बार गुहार लगाई, लेकिन अभी तक उन्हें कोई ठोस मदद नहीं मिल पाई है। मजबूरी में मां अब अपने बेटे को ढूंढने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी बलदेव सिंह उर्फ हैप्पी के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। युवक के बारे में जानकारी देने या उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाने वाले व्यक्ति को परिवार की ओर से 15,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। संपर्क नंबर हैं: 9817856502, 7807484483 और 9816928268।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।