Mandi: मिड डे मील की हकीकत जानने स्कूल पहुंचे SDM, बगशाड स्कूल में किया औचक निरीक्षण

Date:

--Advertisement--

करसोग के एसडीएम गौरव महाजन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगशाड का औचक निरीक्षण कर बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे मिड डे मील की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में प्रतिदिन दिए जाने वाले डाइट चार्ट के साथ-साथ बच्चों के लिए बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया।

एसडीएम ने स्कूल प्रशासन, विशेष रूप से मिड डे मील प्रभारी को निर्देश दिए कि बच्चों को प्रतिदिन सरकार द्वारा तय किए गए मेन्यू के अनुसार प्रोटीन युक्त और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भोजन की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

निरीक्षण के बाद एसडीएम गौरव महाजन ने मिड डे मील की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना है। इसके साथ ही बच्चों की स्कूल में उपस्थिति और नामांकन बढ़ाना तथा सामाजिक समानता की भावना को मजबूत करना भी इस योजना का अहम हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि मिड डे मील योजना बच्चों को कुपोषण और भुखमरी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे उन्हें बेहतर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर मिलता है। बच्चों को स्कूल में ही पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराकर यह योजना उनके स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों को मजबूती देती है। उन्होंने सभी संबंधित लोगों से इस दिशा में सकारात्मक और प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।