Kangra: कांगड़ा में हुआ जिला स्तरीय रैपिड शतरंज चैंपियनशिप, 146 खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Date:

--Advertisement--

जिला शतरंज संघ कांगड़ा के तत्वावधान में 14 दिसंबर 2025 को दावत होटल, पपरौला (बैजनाथ) में एक दिवसीय जिला स्तरीय रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से 146 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी शतरंज प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य, जीएमएसएसएस बीर, श्री बी.एम. शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इसके साथ ही श्री जय चंद (पूर्व जे.ई., पीडब्ल्यूडी विभाग), प्रोफेसर चमन लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के संयुक्त सचिव श्री जगदीश चंदेल और राष्ट्रीय निर्णायक श्री मुनीश कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री अमर द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने में आर्बिटर अंकित, नीरज, विशाल, सुनील और राज कुमार ने अहम भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। ओपन कैटेगरी में रसेह गुलेरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अद्विक शर्मा द्वितीय और साक्षी राणा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-15 वर्ग में अरुश राणा और अंडर-7 वर्ग में शिवन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

समापन समारोह में अक्षय जसरोतिया, अंजुम जसरोतिया, दीप राज और सुरेंद्र जी उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता ने न केवल बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाई, बल्कि जिले में इस खेल को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में जिला शतरंज संघ कांगड़ा के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।

चौहार घाटी की 7000 फीट ऊंचाई पर सदियों पुरानी झील संकट में, 90% सूखी तो बढ़ी चिंता; क्या बचेगी प्राकृतिक धरोहर?

चौहार घाटी की बरोट पंचायत में करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित सदियों पुरानी प्राकृतिक झील करीब 90 प्रतिशत सूख चुकी है। धार्मिक महत्व रखने वाली इस झील को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से संरक्षण की ठोस योजना बनाने की मांग की है।

कांगड़ा में फोरलेन पुल के पिलर से टकराया सरिया लदा ट्रक, चालक की मौके पर मौत; हादसे की वजह बनी पहेली

कांगड़ा के ज्वालामुखी में बलूग्लोआ के पास सरिया लदा ट्रक फोरलेन पुल के पिलर से टकरा गया। हादसे में धर्मशाला के चैतड़ू निवासी 50 वर्षीय चालक प्रवीण कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं से 3 अलग-अलग शुल्क, 250 रुपये की वसूली पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में विधायक डॉ. जनक राज ने मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं से लिए जा रहे कुल 250 रुपये के तीन अलग-अलग शुल्क का मुद्दा उठाया। उन्होंने यात्रा से पहले व्यवस्थाएं पूरी करने और कुगती ट्रैक से पाबंदी हटाने की मांग की। वहीं विधायक मलेंद्र राजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त खेलों को प्रदेश की सूची में शामिल करने की मांग रखी।