Kangra: फतेहपुर में पेंशनर्ज संघ की अहम बैठक, पेंशनर्ज डे को लेकर बनी बड़ी रणनीति

Date:

--Advertisement--

जिला पेंशनर्ज संघ ब्लॉक फतेहपुर की बैठक सोमवार को फतेहपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह ने की, जबकि जिला महासचिव सोम राज गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनर्ज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और आगामी पेंशनर्ज डे कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की जानकारी देते हुए जिला महासचिव सोम राज गर्ग ने बताया कि इस वर्ष पेंशनर्ज डे का आयोजन जिला बिलासपुर के घुमारवीं में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले पेंशनर्ज प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री ने पेंशनर्ज की कुछ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। अन्य लंबित मांगों को लेकर पेंशनर्ज को पेंशनर्ज डे के अवसर पर सकारात्मक घोषणा की उम्मीद है।

सोम राज गर्ग ने कहा कि पेंशनर्ज डे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम 20 पेंशनर्ज की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने पेंशनर्ज के मेडिकल बिलों को लेकर स्पष्ट किया है कि इसके लिए जल्द ही बजट जारी किया जाएगा। बैठक में करनेल राणा भी मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी सदस्यों ने पेंशनर्ज हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।