Kullu: छोटे से गांव कमांद की बेटी ने रचा इतिहास, अर्पिता ठाकुर ने PU में जीता गोल्ड मेडल

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिले के छोटे से गांव कमांद की होनहार बेटी अर्पिता ठाकुर ने अपनी मेहनत और सुरों की साधना से बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अर्पिता ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से एमए संगीत (गायन) में गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे कुल्लू जिले और हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह स्वर्ण पदक अर्पिता ठाकुर को पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर रेनू विग द्वारा प्रदान किया गया। समारोह के दौरान जैसे ही अर्पिता का नाम घोषित हुआ, वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। यह पल अर्पिता और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व और सम्मान का रहा।

अर्पिता ठाकुर के पिता राम प्रसाद ठाकुर कुल्लू के प्राथमिक विद्यालय हवाई में शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अर्पिता की मेहनत और लगन रंग लाई है। परिजनों के अनुसार अर्पिता ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने ताया, प्रसिद्ध लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के विद्वान डॉ. सूरत ठाकुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय कुल्लू से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से संगीत गायन में स्नातकोत्तर किया।

अर्पिता ठाकुर इससे पहले भी कई मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश युवा उत्सव में शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा विंटर कार्निवल मनाली में आयोजित वॉयस ऑफ कार्निवल में दूसरा स्थान प्राप्त किया और कुल्लू दशहरा के दौरान भी कई वर्षों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देती रही हैं। अर्पिता ने पहले ही प्रयास में नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली है।

वर्तमान में अर्पिता ठाकुर सूत्रधार संगीत अकादमी में पंडित विद्या सागर के मार्गदर्शन में संगीत साधना कर रही हैं और आगे पीएचडी करने की तैयारी में जुटी हुई हैं। अर्पिता का कहना है कि वह शास्त्रीय और लोकसंगीत के क्षेत्र में आगे बढ़कर हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बनाना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. सूरत ठाकुर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

मंडी में 11 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर 2026 को जिला रोजगार कार्यालय में इंटरव्यू होगा। टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,750 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।